फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में उतराता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। शारदा सहायक नहर खीरी ब्रांच में एक युवक का शव उतराता मिला है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मानपुर इलाके में शारदा सहायक नहर खीरी ब्रांच गुजरी है। रविवार को ब्रांच की मुंडेरी नहर झाल में एक युवक का शव उतराता मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच की और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 28 साल है।
एसओ मानपुर विजयपाल सिंह ने बताया कि युवक के दाहिने सीने पर दिल का निसान गुदा था। चश्मदीदों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। एसओ मानपुर का कहना है कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें