फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक दिन पहले पत्नी को विदा कराकर ससुराल से लौटने के बाद युवक ने शुक्रवार को गांव के बाहर आम के बाग में संदिग्ध हालात में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मानपुर इलाके के औरीपुर मजरा बन्नी घुरैन गांव निवासी राहुल (28) पुत्र रघुनाथ शुक्रवार सुबह घर से शौच के लिए खेतों की तरफ गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। बताते हैं कि कुछ लोगों ने युवक का शव घूरीपुर निवासी राजनारायणर के आम के बाग में लटकता देखा। इसकी सूचना परिवार को दी गई। सूचना पाकर परिवारीजन और पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव पेड़ से मफलर के सहारे लटक रहा था। पड़ताल करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना को लेकर बताया जाता है कि युवक गुरुवार को ही अपनी पत्नी को ससुराल से विदाकर घर लौटा था। कुछ माह पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसओ मानपुर संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें