फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा में मिला शव तंबौर की महिला का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर (सीतापुर)। लहरपुर कोतवाली इलाके के महजिदिया गांव के पास शारदा नहर पुल के पास नहर में मिली युवती के शव की पहचान हो गई है। मृतका तंबौर की निवासी थी। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के महजिदिया शारदा नहर पुल के निकट रविवार को एक युवती की लाश पानी में देखी गई थी। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उसकी पहचान का प्रयास शुरू कर दिया था।
मृतका की पहचान तंबौर निवासी पच्चीस वर्षीय रूबीना के रूप में हुई है। तंबौर के आजादनगर निवासी मृतका के पिता गुड्डू ने बताया कि उसने करीब पांच साल पूर्व अपनी बेटी की शादी तंबौर के नवाबशाहपुरवा निवासी अशफाक से की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से उसकी पुत्री से एक लाख कैश व बाइक की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा था। आरोप है कि इसी सिलसिले में उसकी पुत्री को पीट कर नहर में फेंक दिया गया।
उसने इस बारे में अशफाक, उसके भाइयों रशीद, वहीद व छोटकऊ के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें