कमलापुर (सीतापुर)। पताराकलां निवासी अधेड़ का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। गांव निवासी रामनरेश (58) का शव शुक्रवार को दाउदपुर जंगल में पेड़ से लटका मिला। रामनरेश बुधवार सुबह अपने घर से निकले थे।
इसके बाद अचानक वह लापता हो गए थे। परिजनों ने काफी तलाश के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सुबह लोग जंगल की तरफ गए तो शव को पेड़ से लटका हुआ देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।