फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बांस-बल्ली से लाइन में फॉल्ट कर रहे दो लोग दबोचे गए

Fri, 29 May 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा उपकेंद्र के भीठौली फीडर के जुड़े गांवों में तीन लोग जान-बूझकर बिजली की लाइन में फॉल्ट कर रहे थे। चेकिंग के दौरान विभाग की टीम ने दो लोगाें को मौके पर ही दबोच लिया। एक आरोपी भाग गया। एसडीओ ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रेउसा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता आरके सिंह ने बताया कि इस फीडर की बिजली आपूर्ति तीन दिन से बाधित हो रही थी। इसके पीछे किसी साजिश की आशंका थी। इस पर बिजली विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान इतौरी पुलिया के पास तीन लोग बांस-बल्ली से एचटी लाइन को शाॅर्ट करने की कोशिश करते दिखे। टीम ने मौके से रेउसा के पकौरीपुरवा निवासी कैलाश व रोहित गौतम को पकड़ लिया। इनका एक साथी मौके से भाग गया। मुख्य अभियंता ने बताया कि इसके पीछे बिजली विभाग के ही किसी पुराने स्टाफ की मिलीभगत की बात सामने आ रही है। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अगर यह लोग सफल हो जाए तो उपकेंद्रों में तकनीकी खामी आ जाती। ट्रांसफार्मर फुंके जाते। एसडीओ को तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें