फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, केस दर्ज

Sat, 23 Nov 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने पति, सास व ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नरबीरपुर सरैंया निवासी सोमवती (19) का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। उनका विवाह एक साल पहले रोहित से हुआ था। मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वहीं, दहेज न मिलने पर हत्या करने का भी आरोप लगाया। थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने बताया कि मामले में मृतका की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बाग में पेड़ से लटका मिला किशोरी का शव

संदना के मुराहडीह गांव के मजरा कमलापुर निवासी शैलेंद्री (17) का शव उनके ही आम की बाग में लगे एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें