खैराबाद (सीतापुर)। बिसवां-खैराबाद मार्ग पर शुक्रवार को बाइक सवार युवक को रोडवेज बस ने रौंद दिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के पूर्णागिरी नगर निवासी पत्रकार मदन यादव (45) बाइक से खैराबाद नगर पालिका आए थे। लौटते समय खैराबाद-बिसवां मार्ग पर मुलाहिमपुर मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान खैराबाद रोडवेज वर्कशॉप से आ रही रोडवेज बस ने रौंद दिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वह किसी गाड़ी से टक्कर गिर गए थे। इतने में ही रोडवेज बस ने रौंद दिया।
पत्रकार की मौत पर जताया शोक
सड़क दुर्घटना में पत्रकार मदन यादव की मौत की खबर सुनते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकारों के अलावा जनप्रतिनिधियों व ने गहरा शोक जताया है। सांसद राकेश राठौर, नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि खैराबाद अभिषेक गुप्ता के अलावा पत्रकार धर्मराज त्रिपाठी, पंकज सिंह, जगदीप शुक्ल, आशीष, संदीप मिश्र, जयंत श्रीवास्तव, राजकुमार दीक्षित सहित अन्य ने संवेदना व्यक्त की है।