फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर से निकले बुजुर्ग का सड़क किनारे पड़ा मिला शव

Sat, 27 Apr 2024 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा (सीतापुर)। तंबौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घर से निकले एक बुजुर्ग का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम पंचायत मक्कापुरवा निवासी बांके (65) का शव बीरबाबा स्थान से नरना जाने वाले मार्ग पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांके के दो पुत्र गुड्डू व श्रवण कुमार हैं। गुड्डू ने बताया कि उसके पिता बृहस्पतिवार दोपहर को बिना बताए घर से चले गए थे। एसओ विजयेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें