फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर में लटकता मिला युवक का शव

Sat, 10 May 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। शाहमहोली गांव निवासी युवक का शुक्रवार को घर के अंदर फंदे से शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शाहमहोली गांव निवासी हरिकिशन उर्फ नान्हू (35) का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता मिला। घटना के समय पत्नी दवा लेने बाहर गई थीं। वहीं, उनके परिजन खेतों में गए थे। कुछ देर बाद परिजन जब घर पहुंचे तो शव लटकता मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर विमल गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजनों के मुताबिक, मृतक हरिकिशन उर्फ नान्हू चार भाइयों में सबसे बड़े थे। मृतक के चार बच्चों व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मौत का कारण बता नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें