कुंवरगड्डी (सीतापुर)। सिधौली के कुंवरगड्डी नहर के रमतला बाग में बुधवार को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शिनाख्त छाजन गांव निवासी अरुण (26) के रूप में हुई।
परिजनों ने बताया कि अरुण वर्तमान समय में सीतानगर में अपने नाना के यहां रहते थे। उन्होंने चार महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी के बीच बिजली के बिल को लेकर विवाद हुआ था।
दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। दो दिन पहले अरुण अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ कर आया था। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।