गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के उपभोक्ताओं ने बताया कि बैंक के सर्वर में आए दिन दिक्कत रहती है। इसके चलते दूरदराज के गांवों से आने वाले खाताधारकों परेशानी होती है।
बुधवार को सुबह से ही बैंक का सर्वर घंटों ठप रहा। इससे लेनदेन प्रभावित हुआ। दिलीप मिश्रा, सुनील पांडेय, कमलेश, विकास, मोनू आदि खाताधारक बुधवार को जमा-निकासी के लिए घंटों इंतजार करते रहे लेकिन सर्वर की समस्या के कारण उनको मायूस होकर लौटना पड़ा।
शाखा प्रबंधक अपर्णा बोस ने बताया कि बैंक मर्ज होने के कारण सॉफ्टवेयर अपडेट हो रहा था। आईडी मैच नहीं हो पाने के कारण लेनदेन में समस्या आ रही है। जल्द सुधार कर लिया जाएगा।