फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 14 May 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ। संदना के लक्ष्मणपुर गांव भीखपुर मजरे में बुधवार शाम एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीण हत्या के बाद शव को फेंकने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के पास झाड़ियों में बुधवार को एक युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों के अनुसार कि युवक के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के कई निशान मिले हैं। हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों में कीलें लगी होने की बात भी सामने आ रही है। इसलिए हत्या की चर्चाएं हैं।
पुलिस ने फोटो लेकर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से युवक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। हालांकि शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष मान सिंह पाल ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा। सीओ मिश्रिख बृजेश कुमार ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें