तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के तंबौर-लहरपुर मार्ग पर मोती मड़ैया के पास खेत में एक पेड़ से शव लटकता हुआ मिला। युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उतरवाकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
बुधवार सुबह तंबौर-लहरपुर मार्ग पर जब मोती मड़ैया के पास के कुछ लोग नित्यक्रिया के लिए खेत की ओर गए, तभी मुख्य सड़क से थोड़ा हटकर खेत में पेड़ ये लटका युवक का शव देखा। थानाध्यक्ष तंबौर अमित भदौरिया मय पुलिस बल वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। शव को सीलकर पीएम के लिए सीतापुर भेजा गया है।