फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खेत में मिला शव, बाघ के हमले की आशंका

Sat, 30 Aug 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हंगामा करते ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। बसारा गांव में शुक्रवार को एक किसान का शव संदिग्ध हालात में गन्ने के खेत में पड़ा पाया गया। ग्रामीणों ने बाघ के हमले से मौत होने की आशंका पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया हालांकि शव पर किसी चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पुलिस, प्रशासन की टीम के साथ ही जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम लगातार लापरवाही बरत रही है।
बसारा गांव निवासी किसान राकेश कुमार वर्मा (50) शुक्रवार सुबह अपने मवेशियों के लिए घास लेने खेतों की तरफ गए थे। दोपहर तक वापस न आने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। गांव से कुछ दूरी पर किसान द्वारा काटी गई घास पड़ी मिली।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ परिजन खेतों की तरह बढे़ तो 200 मीटर की दूरी पर अमर सिंह के खेत में राकेश का शव पड़ा मिला। उनकी नाक से खून निकल रहा था लेकिन किसी जानवर के हमले का निशान नहीं था।

इस बीच बाघ के शिकार होने से मौत की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। दर्जनों गांव के वाशिंदे घटनास्थल की तरफ पहुंचने लगे। जमा हुई भीड़ ने मौके पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। वह शव को कहीं न ले जाने की बात पर अड़ गए। जानकारी पाते ही स्थानीय पुलिस फिर एसडीएम देवेंद्र मिश्र व सीओ महोली दीपक कुमार सिंह मौके पर आ गए। फिर
महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के समझाने के बाद परिजन माने और पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें