फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकते मिले पति-पत्नी के शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक दंपती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवारीजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना की वजह का पता नहीं चल सकी है। पुलिस मामले की जानकारी से इनकार कर रही हैं।
विज्ञापन

रेउसा इलाके की ग्राम पंचायत भिठौली के मजरा सितारपुर गुजौली निवासी अच्छे लाल भार्गव के पुत्र रंजीत भार्गव और उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों को दोनों के शव फंदे से लटकते मिले। परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी। आननफानन उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
चर्चा है कि आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दंपती ने खुदकुशी कर ली। दोनों के शव गांव के बाहर पेड़ से लटकते मिले थे। बताया जाता है कि पिछले दोनों की शादी हुई थी। मामले को लेकर अभी तक कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगा है। एसओ रेउसा महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें