फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण

Wed, 15 Oct 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। नगर के मेला मैदान चल रही रामलीला में मंगलवार रात राम वनगमन और दशरथ मरण की लीला का मंचन किया गया। मंचन देखकर श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली से आई ब्राइट फ्यूचर एकेडमी के कलाकारों ने मंचन में दिखाया कि राजा दशरथ ने राम को अयोध्या का राजा बनाने की घोषणा की। इसके बाद मंथरा के बहकावे में आकर महारानी कैकेई ने महाराज दशरथ से राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी का वरदान मांगा। राम, लक्ष्मण और सीता सहित वन को चल दिए। इसके बाद वन जाते समय मार्ग में निषाद राज मिलन, केवट प्रंसग का मंचन किया गया। वहीं अयोध्या में राम वियोग में महाराज दशरथ के मरण का मंचन दिखाया गया। ननिहाल से भरत वापस आए तो सारी जानकारी करने के बाद वह प्रभु श्रीराम से मिलने के लिए वन की ओर चल पड़े। कार्यक्रम में चेयरपर्सन सीमा भार्गव, एसडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा को ट्रस्ट अध्यक्ष राजीव ओझा, संयोजक रामबक्स सिंह, मनोज पांडेय, अंकित शुक्ला, भास्कर मिश्रा आदि सदस्यों प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें