फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर न बदलने से कुचलाई में अंधेरा

Mon, 31 Jul 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड गोंदलामऊ की ग्राम सभा कुचलाई मेें लगभग 20 दिन पहले ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ग्रामीणों ने सूचना दी थी पर उसके बाद भी इसे बदला नहीं जा सका। ग्राम सभा कुचलाई में करीब चार हजार लोग रहते हैं। यहां पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर जुलाई के प्रथम सप्ताह में फुंक चुका है। इससे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। बावजूद इसके अब तक इसकी मरम्मत कराई नहीं जा सकी है।
विज्ञापन


ग्रामीण अनिल सिंह, नूर मोहम्मद, शिवपाल, सतीश गौतम, भानु प्रताप, मुन्नी देवी, राम किशोर सिंह आदि का कहना है कि गांव में पहले दो ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। जुलाई में तीसरा विद्युत ट्रांसफार्मर रखा गया था। वो भी बीस दिन पहले फुंक गया है। जिस कारण गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां की समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों को बताया गया। पर अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें