फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंची पुल के पास खतरनाक हो रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित कैंची पुल के पास सड़क लगातार कट रही है। करीब तीन माह से कटते-कटते सड़क आधी हो गई है। हालात ये हैं कि अब एक साथ दो वाहन नहीं गुजर सकते हैं। अगर किसी ने ओवरटेक करने की कोशिश की तो वह सीधे नदी की तलहटी में पहुंच जाएगा। मार्ग इतना खतरनाक होने के बावजूद अफसर सड़क की मरम्मत कराने के बावत बिल्कुल संजीदा नहीं है। नगरपालिका व गल्ला मंडी समिति के बीच नूराकुश्ती चल रही है। इन दोनों के चक्कर में राहगीर फंसकर रह गए हैं। इससे यहां से गुजरना किसी भी मुसीबत से कम नहीं है।
विज्ञापन

शहर का कैंची पुल सबसे व्यस्ततम पुल है। यह पूरे शहर को जोड़ता है। शाहजहांपुर रोड की तरफ से आने वाले वाहन इस पुल को क्रॉस करके ही शहर में प्रवेश करते हैं। इससे इस पुल पर सुबह से लेकर पूरी रात आवागमन बना रहता है। अगर आधा घंटे के लिए पुल पर आवागमन बंद हो जाए तो पूरे शहर में जाम ही जाम लग जाता है। इस पुल के किनारे सीवर लाइन पड़ी हुई है। सीवर डालने का काम गल्ला मंडी समिति ने करीब 10 वर्ष पूर्व कराया था लेकिन समिति ने सीवर लाइन डालने में मानकों का ख्याल नहीं रखा।
सीवर लाइन पुल के किनारे ले जाकर नदी में गिराने का प्लान था लेकिन काम काफी पहले ही बंद कर दिया गया। इससे सीवर का पानी सड़क के किनारे निकल रहा है। इससे एक कोने की सड़क धंसती ही जा रही है। हाल यह है कि अभी तक गल्ला मंडी ने नगरपालिका को हैंडओवर नहीं किया है। इससे नगरपालिका ने यहां मरम्मत कराने से हाथ खड़े कर दिए थे। नगरपालिका का कहना था कि जब यह लाइन हैंडओवर हुई ही नहीं है तो मरम्मत क्यों कराएं।
विज्ञापन

वहीं सड़क पीडब्लूडी ने बनवाई थी। पीडब्लूडी का कहना है कि पहले पानी गिरने से रोका जाए। उसके बाद ही सड़क बनेगी। अगर सड़क बनवा दी जाती है तो कुछ दिन बाद फिर यह उसी हालात में पहुंच जाएगी। तीनों विभागों के चक्कर में यह मार्ग दिन-प्रतिदिन खराब होता जा रहा था। इस पर जिलाधिकारी ने तीनों विभागों को मिलकर काम करने के निर्देश दिए थे। इस पर गल्ला मंडी समिति ने निर्माण कार्य शुरू कराने की हामी भर दी है।
नदी के किनारे तक सीवर लाइन डाली जाएगी। इस पर गल्ला मंडी समिति ने करीब नौ लाख का इस्टीमेट बनाया है लेकिन यह सब कवायद तीन माह से चल रही है, काम शुरू नहीं हो सका है। इससे कैंची पुल के पास आधी सड़क कट चुकी है। इससे अगर कोई वाहन ओवरटेक करने की कोशिश करेगा तो वह सीधे पुल के नीचे पहुंच जाएगा। इससे पुल से होकर आवागमन बहुत ही खतरनाक हो गया है। गल्ला मंडी समिति निर्माण इकाई के असिस्टेंट इंजीनियर रामप्रवेश दुबे का कहना है कि सीवर लाइन को नदी के किनारे तक ले जाया जाएगा। सड़क पीडब्लूडी ही बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें