फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डांडिया मां आदिशक्ति की आराधना का स्वरूप

Fri, 23 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। गरबा और डांडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि मां आदिशक्ति की आराधना का पवित्र स्वरूप हैं। ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ महिला सशक्तीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह बात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय त्योहारों के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि गुजरात का गरबा, राजस्थान का डांडिया और उत्तर प्रदेश का रास सामूहिक नृत्य परंपरा के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं।
यह आयोजन समाज में एकता, उत्साह और सामूहिक चेतना को मजबूत करते हैं। साथ ही महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी देते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने पारंपरिक अंदाज में डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंशिका सिंह को डांडिया क्वीन घोषित किया गया। इस दौरान बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मनीष रावत की पत्नी क्षमा वर्मा, 51 शक्तिपीठ की प्रमुख तृप्ति तिवारी और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मीना राजपूत मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें