फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: छज्जा गिरने से 12 वर्षीय छात्रा की मौत

Fri, 23 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। ग्राम पंचायत नरबहनपुर के मजरा कैमा में बृहस्पतिवार सुबह नवनिर्मित छज्जे की शटरिंग हटाते समय हादसा हो गया। छज्जा भरभराकर गिरने से उसके नीचे दबकर 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव निवासी सरवन कुमार की बेटी रेशमा (12) सुबह अपने पिता के साथ नवनिर्मित छज्जे की शटरिंग हटवा रही थी। इसी दौरान अचानक शटरिंग सहित छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। हादसे में रेशमा मलबे के नीचे दब गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर राजस्व विभाग के लेखपाल प्रदीप वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने हादसे की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी। परिजनों के अनुसार रेशमा कक्षा सात की छात्रा थी। वह पढ़ाई में अच्छी होने के साथ घरेलू कार्यों में भी हाथ बंटाती थी। स्कूल की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली रेशमा की असमय मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ महोली नागेंद्र चौबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें