फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महत्वपूर्ण पदों पर दलितों और महिलाओं का हो प्रतिनिधित्व : राकेश

Sun, 06 Jul 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सांसद राकेश राठौर के आवास पर रविवार को पासी समाज की बैठक हुई। सांसद को पासी समाज ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर पासी समाज को आगे बढ़ाने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

पासी समाज ने धन्यवाद बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता वर्मा को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का सदस्य चुने जाने पर आयोजित की। बैठक में सांसद ने कहा कि दिशा समिति के सदस्य के लिए मैंने ममता वर्मा का अनुमोदन इसलिए किया क्योंकि मैं चाहता हूं कि महत्वपूर्ण पदों पर दलितों व महिलाओं का प्रतिनिधित्व हो सके।
उन्होंने कहा कि जातियों को जमात में बदले बिना समाज में बदलाव नहीं लाया जा सकता है। समाज का विकास नहीं हो सकता। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता वर्मा ने कहा कि सांसद राकेश राठौर हमेशा पार्टी संगठन और सत्ता के संस्थानों में दलितों, पिछड़ों व वंचितों के प्रतिनिधित्व की पैरवी करते रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा कि सांसद सियासत में दलितों वंचितों के घर की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे। डाॅ. बृजबिहारी ने सीतापुर के दलितों का आह्वान किया की वह बेहतर नेतृत्व का निर्माण करें। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि सांसद राकेश राठौर हर वर्ग के इंसाफ पसंद और कमजोर लोगों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें