फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैतों ने दो घरों में की लूटपाट

विज्ञापन
सीतापुर के लहरपुर में हुई डकैती के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस और बाहर मौजूद लोगों की भीड़। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
लहरपुर/सीतापुर। कोतवाली लहरपुर इलाके में रविवार रात डकैतों ने कई घरों को निशाना बनाया। असलहों से लैस डकैतों ने दो घरों में घुसकर लूटपाट की और एक घर के बाहर खड़े युवक की पिटाई कर उसकी मां से जेवर लूटकर फरार हो गए। डकैतों ने दहशत फैलाने के मकसद से कई राउंड फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत मौके से भाग गए। एसपी समेत कई थानों की पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के टांडा सालार निवासी सुखदेव रविवार देर रात लघुशंका के लिए उठा था। वह घर से बाहर निकला। इस बीच कुछ लोगों को खड़ा देख उन्हें टोका। इस पर मौके पर पहुंचे डकैतों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी। युवक के शोर मचाने पर उसकी मां आ गई। डकैतों ने उसके एक कान का कुंडल लूट लिया।
दूसरे कान का कुंडल निकालकर महिला ने मुंह में रख लिया। लोगों को आता देख डकैत फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद डकैत लहरपुर इलाके के ही मोहल्ला शाहकुलीपुर पहुंचे। वहां पर डकैतों ने रामपाल के घर में धावा बोल दिया। डकैतों ने रामपाल के घर वालों को बंधक बनाकर जेवरात और नकदी लूट ली।
विज्ञापन

इसके बाद यहीं के निवासी आलम के घर में धावा बोलकर नकदी और जेवरात लूट लिया। विरोध पर धमकी देते हुए भाग गए। करीब छह से सात बदमाश बताए जा रहे हैं। किसी ने हेलमेट तो किसी ने मास्क लगा रखा था।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी आरपी सिंह, एएसपी, सीओ, सिविल कई थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। इंस्पेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
छह लाख का सामान उठा ले गए
नगर के मोहल्ला टांडा सालार निवासी रामेश्वर दयाल व राजेश्वर दयाल दोनों भाई ताई जी का देहांत होने के कारण परिवार सहित घर बंद करके हरगांव मिल कॉलोनी गए थे। बदमाश दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। अलमारियों के ताले तोड़कर करीब छह लाख के जेवर कपड़े, बर्तन व 15 हजार की नगदी उठा ले गए। चोरी की सूचना पर सोमवार को हरगांव से वापस आने पर रामेश्वर दयाल द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें