फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, दो झुलसे

Thu, 30 Mar 2017 11:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
cylinder blast - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली इलाके के बीबीपुर में गुरुवार शाम को एक गैस सिलेंडर फट गया। तेज धमाके साथ सिलेंडर फटने से घर में आग फैल गई। चपेट में आकर दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन


बीबीपुर निवासी शबनम गुरुवार शाम को घर में खाना बनाने जा रही थी। जैसे ही उसने गैस चूल्हे में माचिस लगाई, तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर दग गया। देखते ही देखते घर में आग फैल गई। इस घटना में शबनम (17) व उसके चाचा मन्ना (35) पुत्र रहमान झुलस गए।

लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोस के मकान चुन्ना के घर का छप्पर भी जल गया। आग लगते देख ग्रामीणों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी पर टीम नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पाया। गृहस्वामी पप्पू के अनुसार इस घटना में घर का सारा सामान जल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें