पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने रेउसा व रामपुर कलां थाना इलाकों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में टीम ने कनेक्शनों की जांच की। जांच में चोरी से बिजली जलाते हुए 13 लोगों को पकड़ा गया। इन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
पावर कॉर्पोरेशन की टीम अवर अभियंता संजय गुप्ता के नेतृत्व में भदेसिया का औचक निरीक्षण किया। जांच में 7 उपभोक्ता विनेश्वर, नंद किशोर, मंगू लाल बाजपेई, बांके बिहारी, राधेश्याम शर्मा, श्यामकिशोर, कमलेश को चोरी से बिजली जलाते हुए पकड़ा।
सभी के कनेक्शन बकाया बिलों का भुगतान न करने पर काट किए गए थे। इसके बाद भी ये लोग केबल जोड़कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी गांव के शिवदयाल को केबल द्वारा एचटी लाइन से जोड़कर बिजली चोरी करते पाया।
इस पर टीम ने रामपुर कलां में इनके खिलाफ तहरीर दी। इसी प्रकार पावर कॉर्पोरेशन रेउसा के अवर अभियंता विजय कुमार सिंह ने सिरसा गांव में चेकिंग की। जांच में पांच उपभोक्ता विद्युत चोरी में पकड़े गए।
इनमें हबीब, हनीफ, महबूब, अय्यूब तथा रमजान अली शामिल हैं। सभी के बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे। इसके बावजूद ये लोग चोरी से तार जोड़कर बिजली का उपभोग करते पाए गए। इनके खिलाफ टीम ने रेउसा थाने में तहरीर दी गई है।