फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साइकिल मिस्त्री को मिला 45 लाख की बकायेदारी का नोटिस

Tue, 10 Feb 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मानपुर इलाके के हसनापुर गांव में रहने वाले साइकिल मिस्त्री बनवारी पर जीएसटी की 45 लाख रुपये की बकायेदारी है। बैंक से इसका नोटिस मिलने से उसके होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक उसने कभी जीएसटी में पंजीकरण नहीं कराया। बैंक से ऋण लेने के दौरान वह जालसाजी का शिकार हो गया। पीड़ित ने मानपुर पुलिस, ज्वॉइंट जीएसटी कमिश्नर व जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच व कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बनवारी ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसे बैंक से 50 हजार रुपये का ऋण दिलाने के नाम पर गांव के एक व्यक्ति ने पैन कार्ड, आधार, बैंक के कागजात लिए थे। इसके काफी दिनों बाद ऋण स्वीकृत न होने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि निजी काम से वह बैंक पहुंचा तो शाखा प्रबंधक ने बताया कि उसका खाता सीज कर दिया गया है। शाखा प्रबंधक ने जीएसटी विभाग का एक नोटिस भी उसे थमा दिया, जिसमें 45,46,252 रुपये जीएसटी का बकाया दर्शाया गया है। बनवारी ने बताया कि वह साइकिल मिस्त्री है उसने कभी जीएसटी में कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। आरोप है कि उसके दस्तावेजों का गलत फायदा उठाकर धोखे से एक फर्म मेंसर्स यमुना वुड प्रोडक्ट्स पुराना टोला फैजाबाद अयोध्या के नाम से पंजीकृत करा दी गई। जिसके जीएसटी पंजीकरण नंबर पर बकायेदारी का यह नोटिस आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें