फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बंटे तो खुलेंगे कटने के रास्ते, सजग रहकर बचाएं विरासत- योगी

Tue, 10 Feb 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के शास्त्रीनगर स्थित तपोधाम सतगुरु गिरधारी नाथ महाराज आश्रम में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूर्ति स्थापना व भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सनातन धर्म का अनुसरण कर संस्कृति के साथ समृद्धि की चिंता करते हुए विकास के मार्ग पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि सनातन धर्म के प्रति हम सजग रहे तो विकास के साथ विरासत भी संरक्षित रहेगी। कहा कि हमें बंटना नहीं है, क्योंकि अगर बंटे तो खुद ही अपने कटने के रास्ते खोल देंगे। सीएम ने इस मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों की भी चर्चा की।
विज्ञापन

सीएम योगी ने सबसे पहले इस आयोजन के लिए महंत योगी तेजनाथ जी महाराज को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने गुरु शिष्य परंपरा का पालन करते हुए अपने दादा गुरु गिरीधारी नाथ महाराज द्वारा स्थापित इस आश्रम के पुनरुद्धार के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया। कहा कि आजादी के समय पाकिस्तान स्थित हिंगलाज देवी धाम छोड़कर इस देश में अपनी साधना को पुख्ता करने के लिए योगीराज गिरधारीनाथ महाराज ने सीतापुर में एक गुफा में साधना की थी। महंत तेजनाथ महाराज ने उनकी साधना गुफा को एक भव्य रूप देकर सभी को उससे जोड़ा है।
उन्होंने बताया कि जैसे पूर्वी भारत में कामाख्या शक्तिपीठ का महत्व है। उसी तरह पश्चिमी भारत में हिंगलाज देवी धाम का महत्व है। दुर्भाग्य से पाकिस्तान में वो स्थान जाने के कारण कई भक्तों को वहां जाने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो पाता है। उस सिद्धपीठ से अपने गुरु के आदेश पर गिरीधारी नाथ महाराज सीतापुर की पौराणिक नगरी में आए थे। उन्होंने नैमिषारण्य की पौराणिक नगरी के महत्व का जिक्र करते हुए इसे भारत के वैदिक ज्ञान को लिपिबद्ध करने का स्थल बताया।
विज्ञापन



तेजी से चल रहा नैमिषारण्य को पुनर्स्थापित करने का काम
सीएम योगी ने कहा कि नैमिषारण्य को पुनर्स्थापित करने का एक बड़ा कार्यक्रम अपने हाथों में लिया है। यहां 88 हजार ऋषियों ने अनवरत एक जगह एकत्र होकर भारत के सभी पुराणों को लिपिबद्ध किया। उससे पहले सिर्फ श्रीमद्भागवत की रचना हुई थी। शेष सभी पुराणों व वैदिक ग्रंथों की रचना की पवित्र स्थली नैमिषारण्य ही है। जल्द नैमिषारण्य अपने पुराने वैभव को प्राप्त कर वैश्विक पटल पर छाएगा।
बांग्लादेश में दलित हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार
सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में दलित हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। सिर्फ कुछ संगठित हिंदू और धर्माचार्य इस मुद्दे पर बोल रहे हैं। उनके लिए दुनिया का कोई संगठन खड़ा नहीं है। इसलिए बंटने की आवश्यकता नहीं है। जाति के नाम पर बांटने वालों को आइना दिखाना होगा। किसी के बहकावे में नहीं आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें