फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने खाते से पार किए 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। साइबर ठगों ने डीडीओ के स्टेनो के खाते से 11 दिनों में करीब 20 हजार कैश पार कर दिया। गुरुवार को जब उन्होंने खाता चेक किया तो ठगी की जानकारी हुई। इसके बाद बैंक व पुलिस अफसरों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

डीडीओ राकेश पांडेय के स्टेनो सुनील कुमार का विकास भवन बैंक शाखा में खाता है। उनके खाते में करीब 28 हजार रुपये थे। गुरुवार को वह खाते से रुपये निकालने गए तो उनके होश उड़ गए।
चेक करने पर पता चला कि खाते में महज कुछ हजार रुपये बचे हैं। खाते से करीब 20 हजार रुपये पार कर दिए गए। इस पर उन्होंने बैंक जाकर शाखा प्रबंधक को जानकारी दी।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने 27 अक्टूबर से छह नवंबर के बीच कई बार में 20 हजार कैश निकाल लिया गया है। पुलिस को भी सूचना दी गई है। शाखा प्रबंधक ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें