लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिदनिया में एक सियार को लेकर दहशत है। सियार ने अब तक करीब छह लोगों को काट कर घायल किया है।
ग्राम के प्रताप, प्रतिमा, सन्तोष, श्याम बिहारी की पत्नी व प्रकाश की पत्नी सहित आधा दर्जन ग्रामीण सियार के हमले में घायल हो गए। गांव में सियार की इस कदर दहशत है कि ग्रामीणों का घर से निकलना मुश्किल है।
रेंज के फॉरेस्टर हरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसी कोई भी घटना की जानकारी नहीं है। घटना का पता लगाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।