फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एफएमडी टीकाकरण का सीवीओ ने किया निरीक्षण

Wed, 19 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में पशुधन को खुरपका-मुंहपका रोग (एफएमडी) से बचाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्य आठ सितंबर तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करना और रोग प्रसार रोकना है।
विज्ञापन

बुधवार को सीवीओ डा. एमपी सिंह चंदेल ने मछरेहटा ब्लॉक के ग्राम पहाड़पुर का दौरा कर टीकाकरण टीम को कार्य करते देखा। सीवीओ ने बताया जिले को 7,76,400 वैक्सीन खुराकें मिली हैं।
19 अगस्त तक 3,99,050 पशुओं का टीकाकरण हो चुका है। 70,224 टीकाकरणों का अंकन भारत पशुधन पोर्टल पर किया गया है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है। विभाग अपने लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पशुपालकों से भी सहयोग की अपील की है ताकि पशुधन स्वस्थ रहे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें