फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेराई सत्र का शुभारंभ, आज से चलेगी हरगांव चीनी मिल

Mon, 27 Oct 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड हरगांव के नए पेराई सत्र का शुभारंभ सोमवार को शुभ मुहूर्त में हवन-पूजन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री समेत जनप्रतिनिधियों व मिल के अधिकारियों ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरू किया। अब मंगलवार से मिल को चालू कर विधिवत पेराई शुरू होगी।
विज्ञापन

इस मौके पर कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितों के प्रति संवेदनशील है। गन्ने का समय से भुगतान सुनिश्चित कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने मिल प्रबंधन को निर्देश दिया कि गन्ना तौल से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य समय पर प्राप्त हो सके। मिल के अधिशासी अध्यक्ष एके दीक्षित बताया कि नवीन पेराई सत्र 2025-26 में मंगलवार को बैलगाड़ियों का पूजन कर मिल शुरू की जाएगी।
उन्होंने किसानों से कहा कि मिल में साफ सुथरा गन्ना पर्ची के अनुसार आपूर्ति करें। किसानों को समय पर पर्चियां मिलती रहें और वह निर्बाध आपूर्ति कर सकें, इसके पूरे प्रयास किए गए हैं। इस दौरान मिल प्रबंधन और अतिथियों ने संयुक्त रूप से मिल परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, चेयरमैन अशोक अवस्थी, राम कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पेराई लक्ष्य बढ़ाकर किया 2.45 लाख क्विंटल
अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड हरगांव के गन्ना महाप्रबंधक शरद सिंह ने बताया कि चीनी मिल की पेराई क्षमता 20 लाख क्विंटल और बढ़ा दी गई है। अब इस पेराई सत्र में 2.45 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें