फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ओपीडी में जुटी भीड़, तीन घंटे बाद मिला इलाज

Mon, 02 Nov 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परचा बनवाने से लेकर दवा लेने तक एक मरीज को तीन से चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें काफी दिक्कत हुईं। वहीं, पैथोलॉजी में 11 बजे के बाद जांच के लिए सैंपल नहीं लेने के कारण काफी संख्या में मरीजों को बिना जांच के ही निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार के अवकाश के बाद अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से शुरू हुई। मरीज इससे पहले ही अस्पताल में पहुंच कर आभा आईडी के जरिये परचा बनवाने के लिए कतार में लग गए थे। भीड़ के चलते परचा बनवाने में ही एक घंटे का समय बीत गया। इसके बाद फिजिशियन डॉ. अनुपम मिश्रा, डॉ. रवि शेखर व डॉ. रचना गौड़ की ओपीडी में परीक्षण कराने व दवा लेने में एक से दो घंटे तक का समय लग गया।
पैथोलॉजी व ब्लड कलेक्शन सेंटर पर भी जांच के लिए सैंपल देने के लिए लंबी कतार में लगना पड़ा। जांच करवाने आए हर्ष व राज ने बताया कि परचा बनवाने व ओपडी में दिखाने में हुई देरी के बाद करीब 12 बजे पैथोलॉजी पहुंचे तो जांच के लिए कल आने की बात कह कर लौटा दिया गया। राकेश ने बताया कि सुबह आठ बजे आए थे। जांच रिपोर्ट मिलने तक छह घंटे लग गए। इस रिपोर्ट को दिखवाने के लिए फिर से अस्पताल आना पड़ेगा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि ओपीडी में भीड़ अधिक होने से मरीजों को इलाज कराने में अधिक समय लगा। इसके बावजूद उपलब्ध संसाधनों के सहारे मरीजों का इलाज प्राथमिकता पर सुनिश्चित कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें