फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खरीदारी के समय एचयूआईडी से परखें सोने की शुद्धता

Mon, 02 Nov 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की खरीदारी के दौरान जरा सी लापरवाही जेब पर भारी पड़ सकती है। इसलिए ज्वैलरी खरीदते समय सिर्फ बिल ही नहीं बल्कि एचयूआईडी नंबर भी जरूर चेक करें। इसी छह अंकों के कोड से सोने की शुद्धता की पूरी कुंडली निकल आती है। सोने की खरीदारी करते समय ठगी से बचने का यह सबसे आसान व भरोसेमंद तरीका है।
विज्ञापन

धनतेरस व दिवाली पर आभूषणों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस दौरान सराफा बाजार में आकर्षक डिजाइन, कम कीमत और चमक-दमक के बीच ग्राहकों को बाजार में नकली हॉलमार्क और शुद्धता को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत होती है। ऐसे में आभूषण खरीदते समय उसकी जांच और पक्का बिल लेना बेहद जरूरी है। सराफा व्यापारियों के मुताबिक सोने की शुद्धता परखने के लिए एचयूआईडी कोड की जांच ग्राहक अवश्य करें। यह कोड सोने की शुद्धता की पहचान में मदद करता है। पक्का बिल खरीद की कानूनी रसीद और भविष्य में एक्सचेंज, बिक्री या शिकायत के समय ग्राहक का सबसे मजबूत दस्तावेज बनता है। सराफा व्यापारी अमित पुरी ने बताया कि चांदी के गहनों पर अभी एचयूआईडी कोड नहीं आता है। जल्द आने की उम्मीद है।
क्या है एचयूआईडी कोड
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के अनुसार सभी सोने के गहनों पर छह अंकों का अल्फान्यूमेरिक एचयूआईडी कोड होना जरूरी है। भोलानाथ चंद्र प्रकाश ज्वैलर्स के संचालक अमित पुरी बताते हैं कि हर गहने का एचयूआईडी अलग होता है। यह कोड गहने पर लेजर से लिखा होता है। इसे चेक करने पर गहने का वजन, नाम व फोटो समेत वह कितने कैरेट का है सारा विवरण जाना जा सकता है।
विज्ञापन

कैसे जांचे एचयूआईडी कोड
अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से बीआईएस केयर एप डाउनलोड करें। एप खोलकर वेरीफाई एचयूआईडी वाले ऑप्शन पर जाएं। अपने गहने पर लिखा छह अंकों का एचयूआईडी कोड डालें। स्क्रीन पर उस गहने की पूरी जानकारी आ जाएगी। अगर कोड मैच नहीं करता या इनवैलिड बताता है तो समझिए गहना नकली हॉलमार्क वाला है।
एक लाख से अधिक की खरीद पर ज्वैलरी का बीमा फ्री
फोटो- 11
एक लाख रुपये से अधिक की खरीदारी पर हम अपनी तरफ से ज्वैलरी का फ्री बीमा दे रहे हैं। यह ऑफर दिवाली तक है। डायमंड की कोई भी ज्वैलरी खरीदने पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी। हमारा डिजिटल एप्लीकेशन डाउनलोड कर खरीदारी पर 250 रुपये का डिस्कांउट व लकी ड्रॉ में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
- मनोज कुमार महेंद्र, संचालक लक्ष्मी ओर्नामेंट्स


खुद जांच सकते हैं गहने का पूरा विवरण
फोटो- 12
सोने की शुद्धता अब हर ग्राहक परख सकता है। सरकार ने इसके लिए एचयूआईडी कोड की व्यवस्था की है। प्रत्येक गहने पर यह छह अंक का कोड होता है। इसकी ऑनलाइन जांच कर गहने का पूरा विवरण जाना जा सकता है।
विज्ञापन

राजेश नारायण सहगल, संचालक सहगल ज्वैलर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें