फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

Tue, 12 Nov 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में सोमवार को इलाज कराने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। पैथोलॉजी से लेकर पर्चा काउंटर तक हर तरफ मरीज ही मरीज दिखाई दिए। वहीं, अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा देरी से शुरू हुई। कई गंभीर मरीजों ने देरी के चलते बाहर से जांच करवाई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को करीब 2900 मरीज इलाज कराने पहुंचे। सुबह आठ बजे से ही पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं। मरीज जब पर्चा बनवाकर ओपीडी में पहुंचे तो वहां पर पहले से ही काफी मरीज मौजूद थे। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन व हड्डी वार्ड में दिखाई दी। बुखार, खांसी, पेट दर्द, घुटनों में दर्द, सीने में दिक्कत के सबसे अधिक मरीज आए। एक मरीज को जांच व इलाज कराने में करीब चार से पांच घंटे लगे। महोली से आए उदित ने बताया सुबह आठ बजे पर्चा बनवा लिया था। उसके बाद डॉक्टर के पास पहुंचे तो वहां पर करीब डेढ़ घंटा लग गया। चिकित्सक ने डेंगू की जांच करवाने की सलाह दी। पैथोलॉजी में 11 बजे सैंपल दिया तो दो बजे रिपोर्ट मिली, तब तक ओपीडी बंद हो चुकी थी। अब मंगलवार को ही जांच रिपोर्ट चिकित्सक को दिखा पाएंगे। इसी तरह तमाम मरीज काफी परेशान रहे। वहीं अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई तब तक करीब 80 मरीज वेटिंग में पहुंच चुके थे। जब देरी हुई तो करीब 20 मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए। गंभीर बीमारी से परेशान होने के चलते बाहर से जांच करवाई।


आयुष्मान कार्ड बनवाने की लेते रहे जानकारी

जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। लेकिन यह कक्ष कहां पर है। जिला अस्पताल में इसकी कोई बोर्ड नहीं लगा हुआ है। इसके चलते मरीज आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए एक दूसरे से जानकारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को दिया गया इलाज
जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की संख्या काफी अधिक रही थी। इसकी वजह से इलाज करने में लंबी लाइनें लगी थी। सभी मरीजों को इलाज दिया गया है।
डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें