फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अस्पताल में उमड़ी भीड़, नदारद रहे चिकित्सक, मरीज परेशान

Mon, 10 Jul 2023 06:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्चा काउंटर से लेकर पैथालॉजी व दवा केंद्र पर लगी रहीं कतारें
विज्ञापन

फोटो-18-20
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान ओपीडी से लेकर पर्चा काउंटर तक हर तरफ लाइनें नजर आईं। एक मरीज को इलाज कराने में दो से तीन घंटे का समय लगा। सुबह के समय फिजीशियन की कुर्सी खाली रही। इससे मरीज चिकित्सकों का इंतजार करते रहे।
जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह आठ बजे से ही पर्चा काउंटर पर लाइनें लगनी शुरू हो गईं। धीरे-धीरे सुबह 10 बजे तक ओपीडी से लेकर पर्चा व पैथोलॉजी में मरीज ही मरीज दिखाई दिए। वहीं फिजीशियन डॉ. अनुपम मिश्रा के इंतजार में ओपीडी में तमाम मरीज बैठे रहे। 11 बजे तक जब चिकित्सक नहीं आए तो मरीज लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे बाद भी नहीं मिला इलाज
लाइन में लगे देवेंद्र पांडेय ने बताया सुबह आठ बजे पर्चा बनवाने के बाद इंतजार में बैठा हूं। दर्द बढ़ता जा रहा है, देखने वाला कोई नहीं है। खैराबाद से आईं उर्मिला ने बताया तीन दिन पहले आई थी तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड लिखा था, अब जांच करवा लिया है तो डॉक्टर को दिखाना चाहती थी। लेकिन डॉक्टर साहब गायब हैं अब मजबूरी में वापस जाना पड़ रहा है। इसी तरह तमाम मरीज वापस लौट गये। हर्ष ने बताया मरीज इतने अधिक आ गये हैं तो पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक करीब तीन घंटे का समय लगा।
इनसेट
तीन हजार पहुंचे मरीज
ओपीडी मेंं करीब तीन हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इस समय भीड़ अधिक बढ़ती जा रही है। डॉ. अनुपम मिश्रा गवाही देने के लिए बनारस गए हुए हैं।
-डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें