फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उमड़ी भीड़ तो पुलिस की निगरानी में बांटी डीएपी

Sun, 20 Jul 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। धूप के बीच घंटों लाइन में खड़े होकर पसीना बहाने के बाद भी किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। कस्बे की साधन सहकारी समिति पर शनिवार को सैकड़ों किसानों की भीड़ देख पुलिस लगानी पड़ी। पुलिस की निगरानी में डीएपी का वितरण किया गया। सुबह से लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई किसान खाद नहीं पा सके और मायूस होकर उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। सचिव का कहना है कि खाद का वितरण आधार कार्ड व खतौनी के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति के बाहर लाइन में खड़े किसान महादेव ने बताया कि सुबह नौ बजे आ गया था। तीन घंटे बाद नंबर आने पर पता चला कि गोदाम में खाद खत्म हो गई है। ऐसे में अब उन्हें बिना खाद के घर वापस जाना पड़ रहा है। किसान रामनरेश पांडेय ने कहा कि अधिकारी पर्याप्त खाद की उपलब्धता का दावा कर रहे हैं, लेकिन समिति पर खाद के लिए मारामारी मची हुई है। किसान रामपाल ने कहा कि खाद के अभाव में धान की फसल प्रभावित हो रही है। सुरेश व शिवकुमार ने बताया कि शनिवार को खाद वितरण की जानकारी मिलते ही सैकड़ों किसान सुबह ही समिति पर आ गए थे।
एडीओ सहकारिता आशुतोष धुर्वे और समिति के अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने किसानों की भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस कर्मियों ने अपनी निगरानी में खाद का वितरण कराया। किसानों की मांग है कि खाद की उचित उपलब्धता सुनिश्चित करवाई जाए, ताकि जरूरत के हिसाब से खाद सभी को मिल सके। सचिव दिलीप अवस्थी ने बताया कि खाद कर उपलब्धता के अनुसार किसानों को खतौनी व आधार कार्ड के आधार पर वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें