फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महमूदाबाद पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन दाखिल

Sun, 20 Jul 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। दो निकायों में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव 11 अगस्त होगा। इसके लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया संबंधित तहसील मुख्यालय पर शुरू हुई। नामांकन के पहले दिन महमूदाबाद में एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ। जबकि दोनों निकायों में 24 नामांकन पत्र बिके। मिश्रिख नगर पालिका अध्यक्ष के लिए किसी ने नामांकन नहीं दाखिल किया। मतगणना 13 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

महमूदाबाद संवाद के अनुसार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर उपचुनाव होना है। तहसील परिसर में स्थित एसडीएम कोर्ट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन अतुल वर्मा ने तीन, अंकुश राज विश्वकर्मा ने एक, आमिर अरफात ने दो, तसनीम बानो ने एक, मीसम रिजवी ने दो, नदीम अहमद ने एक, सुरेश वर्मा ने एक, प्राची पटेल ने दो, अम्बरीश गुप्त ने तीन, शिल्पी गुप्ता ने दो, संजय कुमार ने एक सेट नामांकन पत्र खरीदा।
भाजपा नेता अंकुश राज विश्वकर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बालकृष्ण सिंह के समक्ष उन्होंने नामांकन दाखिल किया। नामांकन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कोतवाल अनिल सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मिश्रिख संवाद के अनुसार पालिकाध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए तहसील में गहमागहमी रही। पहले दिन पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। किसी ने नामांकन नहीं दाखिल किया। 26 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उपचुनाव 11 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें