स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को क्रॉस कंट्री रेस हुई। जिला खेल कार्यालय एवं प्रशासन की ओर से यह प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी अचिन मेहरोत्रा, मो. कय्यूम अंसारी व विश्ववीर गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया।
पुरुष ओपेन वर्ग में श्रवण कुमार प्रथम, ज्ञानेंद्र कुमार द्वितीय व विकास श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे। महिला ओपेन वर्ग में प्रथम स्थान पर सरस्वती, दूसरे पर सोनी व तीसरे स्थान पर संध्या रहीं।
जबकि 15 वर्ष कम आयु बालक वर्ग में मो. असहब ने पहला, अमन ने दूसरा तथा मुनेश शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजयी प्रतिभागियों को एसडीएम बीएन यादव ने पुरस्कृत किया।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी नीरज मिश्रा, रजत रंजन, देवेंद्र कुमार, वसीम अहमद, केपी सिंह, लता चौधरी, अभव्या, विकास मौजूद थे।