फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बर्बादी का मिले मुआवजा

Wed, 28 Oct 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबल घाटी विनोबा भावे मिशन संगठन ने फसली मुआवजा देने सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को विकास भवन के समक्ष प्रदर्शन किया। उसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसके जरिए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण यादव का कहना है कि बेमौसम बरसात से किसानों की फसल चौपट हो गई थी। इसके बदले शासन ने मुआवजा देने का फैसला किया था, लेकिन अभी तक सभी किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है।

इससे किसानों को आर्थिक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिया जाए। वहीं डीएफओ जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई सूचनाएं नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


वन विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। मिश्रिख विकासखंड के ग्राम सूरजपुर मजरा जिहुरा विकास कार्यों से महरूम है। यहां पर विकास कार्य कराए जाए।

ग्राम सूरजपुर में हिरन व नील गाय फसलों को नष्ट कर रहे है। शिकायत के बावजूद इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस पर रोक लगाई जाए। मछरेहटा ब्लॉक के ग्राम बाबूपुर निवासिनी सुंदारा गरीब है।
विज्ञापन


इन्होंने इंदिरा आवास के लिए आवेदन किया था। अभी तक आवास नहीं मिला है। पीड़ितों को तत्काल आवास का लाभ दिलाया जाए। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें