बर्बाद फसलों का किसानों में एक बार फिर मुआवजा बंटेगा। यह रकम वितरित करने के लिए शासन ने सीतापुर जिले को 13 करोड़ रुपये का बजट और रिलीज कर दिया है।
इससे पहले 46.85 करोड़ रुपये मिले थे। जबकि पीड़ित किसानों को मुआवजा वितरित करने के लिए जिला प्रशासन ने पौने तीन अरब की डिमांड की थी। ऐसे में अब पीड़ित किसानों को मुआवजा रकम वितरित होगी। हालांकि यह रकम काफी कम है।
फरवरी से अप्रैल में ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ था। बर्बाद फसलों के मुआवजे के लिए प्रशासन ने ग्रामवार राजस्व कर्मियों से सर्वे कराकर 27812.63 लाख रुपये की डिमांड की थी।
पर शासन स्तर से महज 46.85 लाख रुपये का बजट जारी किया गया। 656 गांवों के एक लाख 38 हजार 282 किसानों में यह रकम वितरित कर दी गई थी। जबकि 1717 गांवों के किसान मुआवजा पाने से रह गए थे।
यही नहीं पीड़ित किसान अपना हक पाने के लिए आंदोलन पर थे। पीड़ित किसानों की मांग को देखते हुए शासन ने बर्बाद फसलों का मुआवजा वितरित करने के लिए सीतापुर जनपद को 13 करोड़ रुपये का बजट फिर दिया है। प्रशासन ने मुआवजा रकम वितरण की तैयारियों में जुट गया है।