फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: केवानी नदी में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Fri, 18 Sep 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
केवानी नदी में दिखा मगरमच्छ
विज्ञापन
सकरन। क्षेत्र के हरैया बाजार और पिपरा खुर्द अर्जुन सिंह क्षेत्र से होकर बहने वाली केवानी नदी में शुक्रवार को मगरमच्छ दिखाई दिया। ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ को नदी के किनारे और पानी में तैरते हुए देखा गया है। इससे नदी में नहाने, कपड़े धोने और अन्य कामों के लिए जाने वाले लोगों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीण संतराम, अरविंद, नेकलाल और लवकुश व अन्य ने बताया कि उन्होंने मगरमच्छ को देखा है। बताया कि अब अपने मवेशियों की भी चिंता सता रही है। नदी के किनारे पानी पीने पहुंचने वाली गाय, भैंस और बकरियों पर मगरमच्छ हमला कर सकता है।
वहीं किसान भी खेतों में फसल की सिंचाई और धान गन्ने की फसल देखने जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार बारिश और बाढ़ के दौरान मगरमच्छ नदी से निकलकर खेतों, गांवों और रास्तों तक पहुंच सकता है। क्षेत्र में पहले भी मगरमच्छ देखे जाने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें