फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव तार से बांध लटकाया

Wed, 01 Mar 2017 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
सदरपुर के देवरिया गांव के पास खेत की रखवाली कर रहे एक ग्रामीण का शव बुधवार को गांव से कुछ दूर एक छप्पर के नीचे तार के सहारे लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बताते हैं ग्रामीण अपने साथी के साथ खेत की रखवाली कर रहा था। मंगलवार देर रात मौके पर पहुंचे बदमाश उसे अपने साथ उठा ले गए थे। सुबह उसका शव लटका मिला। 

देवरिया गांव निवासी रवींद्र वर्मा पुत्र सुमेरी लाल का गांव के उत्तर में खेत हैं। खेत में इस समय आलू की खुदाई चल रही थी। आलू खेत में पड़े थे। रखवाली करने के लिए रवींद्र ने गांव के ही पुत्तू रावत व मिथिलेश उर्फ गोलू विश्वकर्मा (21) को लगाया था।
विज्ञापन


मिथिलेश व पुत्तू खेत में लेटे थे। मंगलवार रात तीन बदमाश आ धमके और दोनों से मारपीट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने पुत्त के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद मिथिलेश को किशुनपुर का रास्ता बताने के नाम पर साथ लेकर चले गए।

बदमाशों के जाने के बाद पुत्तू ने किसी तरह गांव पहुंच लोगों को घटना बताई। मौके पर पहुंचे डायल-100 टीम के पुलिस कर्मियों ने काफी देर तक बदमाशों की तलाशा, लेकिन पता नहीं चला।

बुधवार सुबह करीब छह बजे बैरागीपुर गांव की सड़क पर छप्पर के नीचे तार से बंधा हुआ मिथिलेश का शव लटका मिला। शव देख लोगों ने पुलिस व मृतक के परिवारीजन को सूचना दी।

एसओ सदरपुर सचिन कुमार ने शव कब्जे में ले लिया। एसपी ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें