फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपलिंग में गई युवक की जान

Tue, 18 Jul 2017 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपलिंग के दौरान मंगलवार को पारा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि उसके ससुर व साले की पत्नी जख्मी हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ये लोग जिला अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने के लिए बाइक से जा रहे थे। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। 

इमलिया सुल्तानपुर के पिपरी खुर्द गांव निवासी सुनील (31) अपने ससुर महोली के मूड़ाहरी निवासी रामचंद्र (50) व साले की पत्नी कुंती (28) के साथ  जिला अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन


जब ये लोग पारा गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके ससुर व साले की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी रामचंद्र व कुंती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें