फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन से टकराई कार, लखनऊ के युवक की मौत, तीन घायल

Thu, 09 Mar 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी को परीक्षा दिलाने लखनऊ से सीतापुर आ रहे युवक की कार आगे चल रही वैन से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं वैन में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों में लखीमपुर खीरी व बहराइच जिले के लोग शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई है। 

लखनऊ के सदर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुनगंज सुल्तानपुर रोड निवासी आकाश गुप्ता (25) की पत्नी दीपिका ने बीए में फार्म भरा था। उसका सेंटर सीतापुर जिले के आरएमपी डिग्री कॉलेज में था।
विज्ञापन


इस वजह से आकाश गुरुवार भोर अपनी पत्नी व अर्जुनपुर मोहल्ला निवासी श्यामपाल के साथ कार से सीतापुर के लिए चल दिए। कमलापुर के ग्राम रूपापुरवा के निकट कार आगे चल रही वैन से टकरा गई।

इससे कार में सवार आकाश गुप्ता, श्यामपाल व मारुति वैन में सवार लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम सैदापुर देवकली निवासी जमुना प्रसाद (45) व बहराइच जिले के शत्रुघन गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा लेकिन आकाश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, कमलापुर के ग्राम ककैया पारा निवासी भरोसे (65) बुधवार शाम गांव के निकट ही सड़क पार कर रहा था।

उसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजर रही एक तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। घटना में भरोसे गंभीर रूप से घायल हो गया था, परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें