बाइक सवार एक युवक रविवार रात सिविल लाइन में सरोजनी पथ की रेलिंग से टकरा गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की पत्नी संगीता सिविल लाइन क्षेत्र से सभासद हैं। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं पहन रखा था। मछरेहटा के निघुवामऊ निवासी रामप्रताप (37) पुत्र बाबूराम काफी समय से शहर के ऑफिसर कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था।
पत्नी संगीता सीतापुर नगर पालिका परिषद में सिविल लाइन क्षेत्र से सभासद हैं। रविवार देर रात वह बाइक से घर जा रहा था। जब वह शहर में सिविल लाइन स्थित सरोजनी पथ के पास पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सरोजनी पथ की रेलिंग से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
खबर पाकर पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर परशुराम सिंह का कहना है कि युवक सरोजनी पथ की रेलिंग से टकरा गया था। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।