फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़का-लड़की उत्तराखंड के हरिद्वार में मिले

Mon, 20 Feb 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
up police
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने क्षेत्र से गायब नाबालिग लड़का और लड़की को हरिद्वार से बरामद कर लिया है। औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत प्रवासी परिवारों की लड़की के गायब होने की शिकायत परिजनों ने की थी। इसके बाद एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

विगत दिन गोंदपुर क्षेत्र से नाबालिग लड़की की गुमशुदगी का मामला प्रकाश में आया। एक प्रवासी मजदूर परिवार की महिला ने एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन से शिकायत की थी। नाबालिग लड़की की माता ने कहा कि दो दिनों से बेटी लापता है। कहा जा रहा है कि उसी समय से एक प्रवासी युवक भी लापता था। इस मामले में हस्तक्षेेप कर शीघ्र लापता बेटी को खोजने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांवटा साहिब पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई। जांच टीम ने शिकायतकर्ता महिला के संदेह वाले लड़के के मोबाइल को ट्रेस आउट किया। इसी आधार पर नाबालिग लड़के की मोबाइल लोकेशन को हरिद्वार के आसपास पाया गया। पुलिस टीम ने दोनों नाबालिगों को पकड़ कर, परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें