फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को अगवा कर जानलेवा हमला

Thu, 21 Jul 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घर जा रहे युवक को बुधवार शाम बदमाशों ने थाने के मोड़ के पास अगवा कर लिया। इसके बाद बदमाश उसे एक बाग में ले गए। वहां कुछ और बदमाश मौजूद थे। सभी ने युवक को मारापीटा। चाकू से घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच किसी तरह युवक बदमाशों के चंगुल से भाग निकला। शोर सुनकर पुलिस व ग्रामीण पहुंच गए पर तब तक बदमाश भाग चुके थे। पुलिस का कहना है कि मामला रंजिश का है। केस दर्ज कर लिया गया है। 

सकरन निवासी सर्वेश (20) पुत्र रामसिंह कस्बे के एक क्लीनिक में कंपाउंडर है। उसने बताया कि बुधवार देर शाम वह आठ बजे क्लीनिक बंद कर घर जा रहा था। इस बीच जब वह थाने मोड़ के पास पहुंचा, तभी दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे चाकू दिखा अगवा कर लिया।
विज्ञापन


बदमाश उसे विजय वर्मा की बाग में ले गए, जहां पहले से दो अन्य लोग बैठे थे। दो बदमाशों ने सर्वेश के हाथ बांध दिए और लात-घूसों से मारा पीटा। उसके बाद एक बदमाश ने गर्दन पर चाकू रखकर काटनी चाही, लेकिन बदमाश ने यह कहकर रोक दिया कि इसकी गर्दन न काटो इसे मार कर पेड़ से लटका दो।

सर्वेश ने बताया कि इसी बीच उसने बदमाश के हाथ में काट लिया और भाग निकला। शोर मचाने पर ग्रामीण व पुलिस बाग में पहुंच गई। बदमाशों की पिटाई से सर्वेश के सिर, चेहरे व अन्य जगहों पर काफी चोटें आई हैं।

गर्दन पर चाकू के वार का निशान है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। एसओ चंद्रभान यादव का कहना है कि युवक को अगवा करने का कोई मामला नहीं है। रंजिश में उसके साथ मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें