फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार से टकराई बाइक, युवक की मौत

Mon, 27 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 तेज रफ्तार बाइक से जा रहे दो युवक शहर स्थित ईदगाह के पास एक ठेले से टकराने के बाद दीवार से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नी चौराहा निवासी रईस (18) पुत्र रफीक अपने साथी शहर के तरीनपुर निवासी रहमान के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। सोमवार की दोपहर दोनों तेज रफ्तार में बाइक से ईदगाह के पास से गुजर रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर बाइक एक ठेले से टकराने के बाद एक दीवार से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गए।

इन लोगों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने रईस को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रुूप से घायल उसके साथी को प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर किया जा रहा है। बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें