फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके में जख्मी युवक की मौत

Sun, 23 Aug 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव गंज बाजार स्थित कोहली पुस्तक भंडार के गोदाम में हुए धमाके में जख्मी एक युवक राजकुमार की शनिवार देर रात मौत हो गई। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


कुछ आराम मिलने पर परिवारीजन उसे घर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में अचानक तबियत बिगड़ गई। घरवाले पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार रात हुए इस हादसे में चार लोग जख्मी हो गए थे। शव गांव पहुंचने पर काफी गहमागहमी रही। पूर्वमंत्री व विधायक रामहेत भारती, सीओ सदर व कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। परिवारीजन पुलिस प्रशासन ने मुआवजे की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


लखीमपुर मार्ग पर गंज बाजार मोहल्ला निवासी दिनेश कोहली के पुस्तक केंद्र के गोदाम में शुक्रवार रात करीब 10 बजे जोरदार धमाका हुआ था, जिससे शटर टूटकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरा था।

हादसे में मालिक दिनेश कोहली, क्षेत्र के केसरुवा गांव निवासी राजकुमार, क्षेत्र के हड़हनपुरवा निवासी विजय उर्फ रंगईलाल व अनिल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। धमाके के बाद दुकान में भीषण आग लग गई थी।

इससे पूरा कस्बा दहल गया था। घायलों में से तीन को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था। वहां राजकुमार की हालत नाजुक थी। कुछ आराम मिलने के बाद परिवारीजन शनिवार को उसे लखनऊ से ले आए थे, लेकिन रास्ते में हालत बिगड़ गई तो उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

खबर मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित शव गृह में रखवा दिया था। सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारीजनों को सौंप दिया गया। शव गांव पहुंचा तो वहां भारी पुलिस बल लगा दिया गया। काफी ग्रामीण एकत्र हो गए।

इस बीच मृतक के भाई संजय व परिवार के अन्य लोग मुआवजे की मांग करने के साथ ही धमाका कैसे हुआ, इसका खुलासा करने की भी मांग की। हालांकि वहां मौजूद सीओ उमाशंकर मिश्र ने परिवार वालों को समझाया और हर संभव सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

जिसके बाद परिवार वालों ने शांतिपूर्ण ढंग से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। यहां पहुंचे प्रदेश सरकार के पूर्वमंत्री व क्षेत्रीय विधायक रामहेत भारती ने लोगों को समझाया। साथ ही कहा कि यदि उनकी सरकार होती तो वह पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें