फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में नहीं मिली संदिग्ध भूमिका

Sun, 23 Aug 2015 11:19 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तासीपुर गांव से शनिवार को हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध युवकों से पूछताछ में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को कुछ खास नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मुंबई के रहने वाले इरशाद ने अपना जो पता बताया है। उसको ट्रेस किया जा रहा है। सही पाए जाने पर दोनों को छोड़ दिया जाएगा।  
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पूर्व जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी नावेद को जिंदा गिरफ्तार किया था। उसके बताए अनुसार जो तो तीन स्केच जारी किए गए थे। किसी ने टिकैतनगर पुलिस को सूचना दी कि एक स्कैच से मिलता जुलता आदमी तासीपुर में रहता है।

इसके बाद शनिवार शाम टिकैतनगर पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ यहां के निवासी मोहम्मद मुस्लिम के घर छापा मारा और उसके पुत्र इरशाद व उसके दोस्त अब्दुल रशीद को उठा लाई थी। पुलिस की इस कार्रवाई की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


 लोग टिकैतनगर और महाराष्ट्र पुलिस द्वारा अब्दुल रशीद को संदिग्ध मान उठा ले जाने की चर्चा जोरों पर थी। रात में ही एसटीएफ और आईबी ने भी थाने में दोनों से पूछताछ की लेकिन उनके हाथ कुछ खास नहीं लगा।

पूछताछ में अब्दुल रशीद अपना पता मुंबई के मुब्रा इलाके का बताया है। उसके पास पासपोर्ट और वीजा भी मिला है। इस बाबत सीओ रामसनेहीघाट आरपी सिंह का कहना है कि तासीपुर गांव से जिन दो युवकों को संदिग्ध मान उठाया गया था जांच पड़ताल में उनके आतंकियों से संबंध होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

हमारे कहने पर रुका था
मोहम्मद मुस्लिम ने बताया कि उसके तीन पुत्र सऊदी में पहले से ही कार्य करते हैं। इरशाद भी सऊदी में था और करीब तीन माह पूर्व ही वापस आया है। अब्दुल रशीद भी सऊदी में उसके साथ काम करता था इसलिए दोस्ती हो गई थी। इरशाद का दोस्त होने के नाते वह हमारे घर पर रह रहा है। वह कई बार अपने घर वापस जाने की बात कह चुका है लेकिन हम लोगों के कहने पर हर बार रुक जाता था।

दोनों युवकों से जो पूछताछ हुई है उसमें कुछ खास नहीं निकला। अब तक के पूछताछ में उनकी भूमिका संदिग्घ नहीं मिली है। अब्दुर रशीद ने मुंबई के मुम्ब्रा का पता बताया है। उसको खुफिया एजेंसियां ट्रेस कर रही हैं।
विज्ञापन

- शफीक अहदम, एएसपी दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें