फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंगिल से टकराकर युवक की मौत, साथी जख्मी

Fri, 15 Jan 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के महमूदाबाद, हरगांव व महोली कोतवाली क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर जबकि दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को तीनों घटनाओं की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


महमूदाबाद क्षेत्र के ग्राम बसहा निवसी शिवा (25) पुत्र शिशुुपाल व क्षेत्र के कासूपुर निवासी रानू (35) पुत्र सुरेश गांव से बाइक पर सवार होकर लखनऊ गए थे। वहां से रात 9:30 बजे दोनों वापस जा रहे थे। महमूदाबाद में लखनऊ मार्ग पर स्थित रेल क्रॉसिंग के पास लगे एंगिल में ये लोग टकरा गए।

जिससे शिवा की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी रानू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रानू को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजवाया। हरगांव इलाके के सालारपुर निवासी जबीउल्लाह (32) अपने भाई कय्यूम (25) के साथ गुरुवार सुबह बाइक से कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


जब ये दोनों लहरपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां जबीउल्लाह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उधर, खीरी जिले के मैगलगंज निवासी इंद्रपाल सिंह (56) बुधवार शाम अपनी रिश्तेदारी में पिसावां गया था। घर जाते समय वह महोली कोतवाली इलाके में चहलिया गांव के मोड़ के निकट बाइक समेत खड्ड में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें